Home / News / जिला प्रशासन ने प्रेस वार्ता में सात निश्चय–3 के रोडमैप की दी जानकारी

जिला प्रशासन ने प्रेस वार्ता में सात निश्चय–3 के रोडमैप की दी जानकारी

रिपोर्ट :- चंद्रकिशोर पासवान

बेगूसराय रविवार को कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय–3 के तहत विकसित बिहार के रोडमैप की विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्य को साकार करने के लिए अब प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में आम नागरिक सीधे संबंधित पदाधिकारियों से मिल सकेंगे। इससे जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शिकायत निवारण को प्रभावी बनाने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष शिकायत पंजी रखने के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे सात निश्चय–3 से जुड़ी जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि मीडिया के सहयोग से यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी और सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now