Home / Events / चित्रकूट – कुश्ती हमारे देश की जान व शान थी, कुश्ती हमारी पहचान है, हमारे देश से यह लुप्त होती जा रही है।इसको बचाने की जरूरत है – सदर विधायक अनिल प्रधान

चित्रकूट – कुश्ती हमारे देश की जान व शान थी, कुश्ती हमारी पहचान है, हमारे देश से यह लुप्त होती जा रही है।इसको बचाने की जरूरत है – सदर विधायक अनिल प्रधान

पहाड़ी (चित्रकूट) मकर संक्रांति पर्व के अवसर मे कौहारी तालाब मे एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन इस बार गुरुवार को हुआ। दंगल की शुरुआत मुख्य अतिथि सदर विधायक अनिल प्रधान ने उमाशंकर मऊ टिटिहरा व सुरेश लखनऊ का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत की गई। जिसमे विजेता उमाशंकर मऊ टिटिहरा रहा। मुख्य अतिथि सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की जान व शान थी। कुश्ती हमारी पहचान है। हमारे देश से यह लुप्त होती जा रही है इस को बचाने की जरूरत है दंगल के माध्यम से इस को बचाया जा सकता है सभी से आग्रह है इस को बचाने में सहयोग करें। गांव-गांव दंगल के माध्यम से इसका उत्थान हो सकता है। समाजसेवी व दंगल आयोजक सपा नेता कुलदीप यादव ने कहा कि कुश्ती कला के क्षेत्र में स्थानी पहलवानों को आगे बढ़ाने के मकसद से वह हर वर्ष इस दंगल का आयोजन कराते हैं। इस पिछड़े हुए इलाके की पहलवानों को मौका मिलने पर कुश्ती कला में वह आगे बढ़ते हैं। कुश्ती करने वाले पहलवान अपने शरीर से हष्ट-पुष्ट व मानसिक रूप से निरोगी रहते हैं। दंगल मे बादल लखनऊ एवं चन्द्रशेखर दिल्ली और विकास चिल्लीमल एवं विमल सरधुवा के बीच कुश्ती बराबरी रही।विमल सरधुवा ने हमीद बम्हरौली को, राममोहन टिटिहरा ने संदीप उड़ीसा को, छोट्टन बांदा ने शंकर कानपुर को, बाबा मदन दास चित्रकूट ने मुकेश छतरपुर को पराजित किया। निर्णायक के रूप में चुनकाई और फूलचंद्र यादव सहित दंगल मे लगभग तीन दर्जन कुश्तिया हुई। सुरक्षा व्यवस्था मे थाना पहाड़ी पुलिस अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

ब्यूरो संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now