Home / News / चित्रकूट – विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

चित्रकूट – विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ व आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में किया गया। मतदाता पंजीकरण का यह कार्य 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ हुआ तत्पश्चात नोडल अधिकारी स्वीप /जिला विद्यालय निरीक्षक चित्रकूट रविशंकर द्वारा अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी का स्वागत स्वागत भाषण के माध्यम से किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा भी बताएं ,तत्पश्चात राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्बी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व शिक्षक लालमन द्वारा मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया ।अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकूट चंद्रशेखर एवं उप जिलाधिकारी कर्बी पूजा साहू द्वारा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके 15 छात्र-छात्राओं को फार्म 6 वितरित कर पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पूजा साहू द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया की भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 आयोजित कराकर मृत शिफ्टेड व डबल पंजीकृत मतदाताओं को हटाकर नए मतदाताओं को जोड़कर शुद्ध मतदाता सूची बनाने के लिए भरसक प्रयास किया, जिसका आज आलेख्य प्रकाशन हो रहा है, सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में देख ले यदि किसी का नाम छूट गया हो तो फार्म 6 भर कर अपना नाम पंजीकृत करा ले और यदि कोई संशोधन है तो फार्म 8 भर कर संशोधन भी करा ले ,यह सूची अंतिम नहीं है इसमें परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है जो भारत का नागरिक है और 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर लिया है या फिर कर रहा है वह फॉर्म 6 भर कर बी0एल0ओ0 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा लें,जिससे वह मतदाता बन सके। अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने कहा की वह स्त्री पुरुष जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष के हो रहे हैं या फिर हो चुके हैं वे फार्म -6 के साथ आयु संबंधित प्रमाण पत्र ,परिवार के किसी सदस्य का इपिक एवं फोटो लगाकर बी0एल0ओ0के पास फार्म जमा कर दें या फिर सभी युवा अपने मोबाइल फोन के द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर अथवा बेबसाइट https://voters.eci.gov.in में जाकर भी ऑनलाइन पंजीकरण घर बैठे कर सकते है। उन्होंने यह भी कहा की यहां उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं व अन्य व्यक्ति इस जानकारी को अपने तक सीमित नहीं रखें इसे अपने घर, परिवार, पड़ोस और समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाएं जिससे इस मतदाता पंजीकरण से वंचित लोग मतदाता बन सके। यह कार्यक्रम 6 फरवरी 2026 तक चलेगा और अंतिम सूची का प्रकाशन 6 मार्च 2026 को होगा । कार्यक्रम का संचालन सुरेश प्रसाद, प्रवक्ता, सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार कर्बी चंद्रकांत तिवारी प्रधानाचार्य शशि कला , डॉ0 राजीव पाठक ,भैरव प्रसाद, डॉ0सनत द्विवेदी ,नरेंद्र मिश्र सहित चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्बी, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी, जे0एम0 बालिका इंटर कॉलेज कर्वी ,व श्रीगंगा प्रसाद जन सेवा इंटर कॉलेज कर्वी के छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now