बखरी (बेगूसराय)। मंगलवार को अनुमंडलीय पदाधिकारी बखरी सन्नी कुमार सौरभ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी बखरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, व्यवस्थाओं और लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर पीएचसी में पुरुष नसबंदी एवं महिला ऑपरेशन कार्यक्रम संचालित था। एसडीओ ने ऑपरेशन के बाद लाभार्थियों को दी जाने वाली दवाओं की जानकारी ली और वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। पाया गया कि सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं सुव्यवस्थित ढंग से थैलों में रखकर लाभार्थियों को प्रदान की जा रही थीं। निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने एंबुलेंस सेवा को लेकर सख्त हिदायत दी कि किसी भी लाभार्थी या मरीज से किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस सेवा पूरी तरह निशुल्क है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा दंत चिकित्सा सेवा की उपस्थिति को लेकर भी जानकारी ली गई। पीएचसी प्रबंधन द्वारा बताया गया कि दंत चिकित्सक नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं तथा एक दिन अतिरिक्त रूप से परिहारा में भी अपनी सेवा देते हैं। अनुमंडलीय पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न






