ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाये जाने के उद्देश्य ने मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या-3033/ तीस-3-2025 दिनोंक 31.12.2025 द्वारा दिनोंक 01.01 2026 से 31:012026 तक आयोजित किया जाना है। उक्त पत्र में उल्लिखित बिन्दु-13 के अनुसार पंचयातीराज विभाग द्वारा सुरक्षा माह के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम सभा के बैठक कर सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार किया जाना एवं ग्राम प्रधानों को सडक सुरक्षा के मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त के क्रम में आज दिनोंक 06.01. 2026 को जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण पुस्तिका का विमोचन किया गया।।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, उपजिला अधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू, अपर उप जिलाधिकारी अजय यादव उपस्थित थे।
चित्रकूट – डीएम पुलकित गर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण पुस्तिका का विमोचन किया गया






