Home / International / वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अमेरिका लाया गया, डिटेंशन सेंटर में रखे जाने की तैयारी…..

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अमेरिका लाया गया, डिटेंशन सेंटर में रखे जाने की तैयारी…..

अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अमेरिका लाए जाने का दावा किया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति को हथकड़ी पहनाकर लाया गया, इस दौरान वे लंगड़ाते हुए दिखाई दिए।सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी एजेंसियों की निगरानी में उन्हें एक विशेष डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि उन पर ड्रग्स तस्करी और हथियारों की अवैध सप्लाई से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं।अमेरिकी जांच एजेंसियां इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। दावा है कि इस केस में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, कार्टेल और कई सहयोगियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।हालांकि, वेनेजुएला सरकार की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटनाक्रम को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका की अगली कानूनी कार्रवाई और इस मामले में होने वाले खुलासों पर टिकी हुई हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now