बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट*
लोकेशन//बलौदाबाजार
● पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में नियुक्ति आदेश देकर जिला पुलिस बल बलौदाबाजार-भाटापारा में किया गया नियुक्त
एंकर//जिला पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-2024 में चयनित 36 अभ्यर्थियों द्वारा आज दिनांक 26.12.2025 को जिला पुलिस बल बलौदाबाजार-भाटापारा में आरक्षक जी.डी. के पद पर आमद दर्ज कराया गया। चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में, अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार द्वारा नियुक्ति आदेश देकर सभी 36 अभ्यर्थियों का जिला पुलिस बल में अपनी सेवाएँ देने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर अभिषेक सिंह द्वारा नव नियुक्त आरक्षकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा पुलिस बल की गरिमा, दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया। शेष चयनित अन्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु विभागीय प्रक्रिया जारी है।






