Home / Updates / अंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत गौतम आए सामने बोले मेरे खिलाफ सबूत लाओ नहीं तो….

अंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत गौतम आए सामने बोले मेरे खिलाफ सबूत लाओ नहीं तो….

अंकिता भंडारी केस पर आरोपों के बीच दुष्यंत गौतम का कड़ा जवाब, बोले— सबूत दो, संन्यास ले लूंगाअंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम आखिरकार शुक्रवार को सामने आए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी आपराधिक साजिश रची जा रही है। गौतम ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई भी ठोस सबूत सामने आता है तो वह राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।दुष्यंत गौतम ने मीडिया में जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि वह पिछले 47 वर्षों से राजनीति, सामाजिक और धार्मिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने हमेशा नैतिक मूल्यों, भारतीय जनता पार्टी की विश्वसनीयता और समाज में बहन-बेटियों के सम्मान को सर्वोपरि रखकर काम किया है। उन्होंने कहा कि आज तक उनके जीवन में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे उनके चरित्र पर सवाल उठे हों।उन्होंने भावुक लहजे में कहा कि वह बेहद दुखी होकर जनता के सामने आए हैं। कुछ असामाजिक तत्व और गलत सोच रखने वाले लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया और मीडिया में लगातार वीडियो चलाए जा रहे हैं, लेकिन बिना किसी ठोस प्रमाण के। गौतम ने मांग की कि जहां से ये आरोप शुरू हुए हैं, वहां से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तथ्यों की पूरी पड़ताल की जानी चाहिए।भाजपा नेता ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। जो लोग उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, उन सभी की भूमिका की जांच कराई जाएगी। उन्होंने साफ किया कि इस साजिश को रचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और वह मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।दुष्यंत गौतम ने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई भी प्रमाण सामने आता है तो वह बिना किसी शर्त के सार्वजनिक जीवन से हट जाएंगे, लेकिन अंकिता का नाम लेकर बार-बार इस तरह के आरोप लगाना न सिर्फ उनका, बल्कि मां, बहन और बेटियों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि यह उनके चरित्र हनन की कोशिश है और ऐसे लोगों को कानून का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले को लेकर उन्होंने गृह सचिव को पत्र भेज दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौतम ने भरोसा जताया कि सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

[post-views]
Share
Now