(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)
(हमीरपुर सुमेरपुर)। गुरुवार को देर शाम श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण में कथा स्थल पर बार बालाओ का डांस कराने पर हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध जताकर पुलिस को बुलाकर कार्यक्रम बंद कराया दिया और शनिवार को सुबह थाने पहुंचकर आयोजक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
कस्बा निवासी सेवा निर्वत्त शिक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता ने अपने नाती के जन्मदिन पर श्री गायत्री तपोभूमि के कथा प्रांगण पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में नाते रिश्तेदार के साथ इष्ट मित्रों को आमंत्रित किया गया था। जन्मदिन का केक काटने के बाद करीब 8:00 बजे यहां आर्केस्ट्रा की आड़ में बार- बालाओ का अश्लील डांस शुरू कर दिया गया। इसकी भनक बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों को लग गई और मौके पर पहुंच गए। फूहडता का नंगा नाच देखकर तपोस्थली प्रांगण की पवित्रता को मद्देनजर रखकर हिंदू संगठनों ने कड़ा एतराज जताते हुए पुलिस को बुला लिया सूचना पाकर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह, दीवान दिलीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए डांस को बंद करा दिया। इससे आयोजको में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को सुबह बजरंग दल के नैतिक सोनी, आदर्श तिवारी, बादल बजरंगी, भोलू ठाकुर, अभिषेक, अमन धुरिया, आशीष सिंह, ललित शर्मा, अंशु पंडित, अमर सिंह, उत्कर्ष सैनी, आदर्श अवस्थी, राम जी आदि ने कड़ा एतराज जताते हुए कार्यक्रम के आयोजक बद्री प्रसाद गुप्ता, केदारनाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, दीपू गुप्ता, प्रवीण गुप्ता आदि के खिलाफ तपोभूमि के पुजारी मोनू द्विवेदी से तहरीर दिलवाकर तहरीर पुलिस को सौंपी है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।








