Home / News / समय से फार्म भरकर कराएं अपलोड, मुश्किल में डाल सकती है लापरवाही

समय से फार्म भरकर कराएं अपलोड, मुश्किल में डाल सकती है लापरवाही

नजर फाउंडेशन की ओर से लगाया गया शिविर, भरे गणना प्रपत्र

देवबंद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नजर फाउंडेशन की ओर से मतदाता गणना प्रपत्र भरने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मतदाताओं को एसआईआर के संबंध में जानकारी दी गई और उनके फार्म भरे गए।
मोहल्ला खानकाह में लगे शिविर में फाउंडेशन अध्यक्ष नजम उस्मानी ने मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को भरा और उन्हें एसआईआर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत समय से फार्म भरकर अपलोड़ कराया जाना बेहद जरुरी है, इसमें बरती गई लापरवाही मुश्किल में डाल सकती है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए प्रतिदिन गणना प्रपत्र फार्म भरने की व्यवस्था की गई है। ताकि सभी मतदाताओं के फार्म ठीक प्रकार से भरकर समय पर जमा हो सकें। इस मौके पर मो. इसरार, आजम, शाहनवाज उस्मानी, मोहम्मद इस्लाम, नबील उस्मानी आदि मौजूद रहे

रिपोर्ट नईम सागर

Tagged:
[post-views]
Share
Now