Home / Events / शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद

शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 03 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 21 किलो 100 ग्राम गांजा(अनुमानित कीमत करीब 06 लाख रूपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 कार बरामद।

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक मण्डी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर श्री मोहित चौधरी के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण- जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 24.11.2025 को थाना शाहपुर पुलिस कुटबा नहर पटरी पर गश्त कर रही थी इसी दौरान सिंचाई विभाग के पुराने खण्डहर के पास एक संदिग्ध कार खडी हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा कार के आस-पास चैक किया गया तो तीन व्यक्ति खण्डहर के पास खडे हुए दिखाई दिये जिनके द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को भागने का अवसर दिये बिना गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से कार में छिपाकर रखा गया 21 किलो 100 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 06 लाख रूपये) बरामद किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

  1. दिलशाद पुत्र बसीर निवासी मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 44 वर्ष
  2. लिल्ला उर्फ लाड्डी पुत्र पन्ना निवासी क्योडक थाना कैथल सदर जनपद कैथल हरियाणा, उम्र करीब 30 वर्ष
  3. जसमेर सिहं उर्फ गोल्डी पुत्र संतलाल निवासी क्योडक थाना कैथल सदर जनपद कैथल हरियाणा, उम्र करीब 35 वर्ष

बरामदगी का विवरणः-
🔹 21 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)(अनुमानित कीमत करीब 06 लाख रूपये)
🔹 01 टोयोटा इटियोस कार HR02AT5493

पंजीकृतअभियोग का विवरण-

  1. मु0अ0सं0 321/2025 धारा 8/20/60(2) NDPS ACT थाना शाहपुर, मुजफ्फऱनगर।

पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह लोग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं । हमलोग उडीसा से सस्तों दामों में यह गांजा खरीदकर लाये थे तथा हरियाणा में सप्लाई करने के लिये जा रहे थे। हम लोग सस्ते दामों पर अवैध मादक पदार्थ खरीदकर उसे महंगा बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. थानाध्यक्ष मोहित चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
  2. उ0नि0 श्री विकास चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
  3. उ0नि0 श्री अभिषेक चौघरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
  4. है0का0 121 रोहताश थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
  5. है0का0 704 प्रेमचन्द्र शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
  6. का0 413 शिवम यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
  7. का0 487 प्रशान्त कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
  8. का0 1668 अनुपम यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
  9. का0 1071 मो0 अलीम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
Tagged:
[post-views]
Share
Now