Home / Updates / नेहरू जयंती कार्यक्रम में बोलीं डॉ. शाज़िया नाज़ — नेहरू के आदर्श आज भी कांग्रेस की राह रोशन करते हैं

नेहरू जयंती कार्यक्रम में बोलीं डॉ. शाज़िया नाज़ — नेहरू के आदर्श आज भी कांग्रेस की राह रोशन करते हैं

सहारनपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बूथ कमेटियों के पुनर्गठन, सदस्यता विस्तार अभियान और प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती की बुनियाद बूथ स्तर से तैयार होती है और हर पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में स्नातक निर्वाचन से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ त्यागी, नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव (अनुसूचित जाति विभाग) अरविंद पालीवाल, प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन और महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने बिहार चुनाव परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस को जनता के बीच निरंतर संपर्क और संघर्ष की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष राणा ने सभी 11 ब्लॉक अध्यक्षों को बूथ स्तरीय संगठन को सक्रिय करने और मतदाता निर्माण व सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एमएलसी चुनावों के लिए जिला कोऑर्डिनेटर संदीप चौधरी फांदपुरी और महानगर कोऑर्डिनेटर इकराम खान ने मतदाता सूची को मजबूत बनाने और अभियान को तेज करने की रणनीति साझा की।

कार्यक्रम में डॉ. शाज़िया नाज़ एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सहारनपुर, भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है और उनकी सक्रियता ही पार्टी की दिशा और भविष्य तय करती है।

अपने संबोधन में डॉ. शाज़िया नाज़ ने कहा—
“नेहरू जी के आदर्श आज भी कांग्रेस को मार्ग दिखाते हैं। हर कार्यकर्ता न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।”

[post-views]
Share
Now