चित्रकूट – जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी श्री डॉ0 भूपेश द्विवेदी उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार राजापुर में किया गया। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है उसका रजिस्टर में भी उल्लेख होना चाहिए और सम्बन्धित व्यक्ति को भी अवगत कराये की आपकी समस्या का समाधान हो गया है। जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने भूमि सम्बन्धित मामलों पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से कहा कि राजस्व, चकबंदी एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता पर कब्जा मुक्त कराया जाये।
इस दौरान उपजिलाधिकारी राजापुर फूलचन्द्र यादव, क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल, प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह,थानाध्यक्ष सरधुवा श्री राम सिंह, पीआरओ प्रदीप पाल एवं राजस्व,पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






