चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा की उपस्थिति में थाना कोतवाली कर्वी में सर्किल कर्वी (थाना कोतवाली कर्वी, थाना भरतकूप, थाना बहिलपुरवा ,महिला थाना) के समस्त विवेचकों का अर्दली रुम किया गया । अर्दली रुम के समस्त विवेचकों से प्रत्येक विवेचना पर विस्तारपूर्वक वार्ता करते हुए विवेचना लंबित रखने का कारण पूछकर गुण दोष के आधार पर विवेचना के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। आईजीआरएस एवं मुलाकाती शिकायती प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अर्दली रुम के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल, प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष बहिलपुरवा सत्यमपति त्रिपाठी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक कौशल सिंह एवं अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






