ब्यूरो चीफ नीरज माहेश्वरी
अलवर राजस्थान
तालुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ की सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया की राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार श्री लेखपाल शर्मा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत नीमला गांव नीमला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया। उक्त शिविर मे पैरा लीगल वॉलियेन्टर श्री शिवकांत शर्मा ने बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है, जिसे विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की स्मृति में मनाया जाता है यह अधिनियम राष्ट्रीय स्तर पर 9 नवंबर, 1995 को लागू हुआ था। तब से, विभिन्न भारतीय राज्य कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विधिक सेवा दिवस मनाते हैं।
यह अधिनियम देश की निम्न-आय वर्ग की आबादी को योग्य और निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने में मदद करेगा। यह अधिनियम किसी भी विवाद के निपटारे के लिए लोक अदालतों की स्थापना का भी प्रावधान करता है। विधिक सेवा दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों, किण्वित जनजातियों, बच्चों, अनुसूचित जातियों, मानव तस्करी से पीड़ित लोगों और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों सहित योग्य व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 का उद्देश्य कानूनी तंत्र के कुशल संचालन और सभी संबंधित पक्षों के लिए समान न्याय सुनिश्चित करना है।
उक्त शिविर मे आम जन को नालसा की समस्त योजनाओ के बारे मे बताया गया साथ ही इनके महत्व से अवगत करवाया।







