Home / Updates / चिखली पुलिस में बड़ा बदलाव: थानेदार संग्राम पाटिल का तबादला, भूषण गावंडे नए थानेदार नियुक्त

चिखली पुलिस में बड़ा बदलाव: थानेदार संग्राम पाटिल का तबादला, भूषण गावंडे नए थानेदार नियुक्त

चिखली (बुलढाणा ज़िला) में कानून-व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। थानेदार संग्राम पाटिल का तबादला कर उन्हें बुलढाणा साइबर पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है। उनकी जगह भूषण गावंडे नए थानेदार का कार्यभार संभालेंगे।

संग्राम पाटिल के कार्यकाल में चिखली में अपराध के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई थी। उन्होंने अवैध धंधों, गुंडों के आतंक के साथ-साथ चोरी और मारपीट की घटनाओं पर भी लगाम लगाई थी। उनकी सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय व्याप्त हो गया था।

हालांकि, उनके अचानक तबादले पर कई नागरिक आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। अब नए थानेदार भूषण गावंडे पर नागरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी। उनके सामने संग्राम पाटिल द्वारा बनाए गए अनुशासन और पुलिस कार्यप्रणाली को बनाए रखने की चुनौती होगी।

रिपोर्टर मो अकील बुलढाणा

[post-views]
Share
Now