रिपोर्ट : – चंद्रकिशोर पासवान
बेगूसराय | बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 को लेकर बेगूसराय जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से आज सभी सात विधानसभा क्षेत्रों — बेगूसराय, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, चेरियाबरियारपुर, बखरी एवं साहेबपुर कमाल — में फ्लैग मार्च निकाला गया। निर्वाची पदाधिकारी, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल के जवानों की संयुक्त टीम ने यह फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि वे निर्भय होकर मतदान करें। प्रशासन का उद्देश्य आगामी मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों में विश्वास बहाल करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश दिया गया।






