पत्रकार
इकबाल अहमद
सरवाड़- अजमेर
सरवाड़ अजमेर
सरवाड़ और सराना पुलिस के संयुक्त कार्रवाई के तहत राज्य स्तर पर टॉप 25 सूची में शामिल हार्डकोर अपराधी धन सिंह को पिपरौली से बाहर शोकलिया रोड पर डिटेन करने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी जिससे पुलिस कर्मी घायल हो गए और साथ ही आरोपी धन सिंह भी मोटरसाइकिल सहित मौके पर गिर पड़ा और डिटेन करने के दोरान भगाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान आरोपी भी चोटिल हो गया। पुलिस ने प्रेस नोट के जरिए बताया कि हार्ड को अपराधी धन सिंह उर्फ धनसा और धनु प्रताप सिंह के कब्जे से दो पिस्टल व खाली मैगजीन,दो 12 बोर बंदूक और तीन जिंदा कारतूस, तीन हैंडग्रैंड विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए हैं। साथी पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 51 अपराधिक प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज है। जिसमें फायरिंग,हत्या का प्रयास,फिरौती के लिए अपहरण,अवैध हथियारों की तस्करी, लूट,मारपीट जैसे गंभीर आरोप शामिल है। पुलिस धन सिंह से पूछताछ में जुट गई है।






