Home / News / राष्ट्रीय एकता दिवस पर बांका पुलिस ने लिया शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बांका पुलिस ने लिया शपथ

बांका एस० डी० पी० ओ० अमर विश्वास ने अपने नेतृत्व में बांका थाना के एस० एच० ओ० राकेश कुमार ,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाया। शपथ इस प्रकार लिया गया – —
” मै सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियो के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करुंगा। मै यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं ।”
इस प्रकार राष्ट्रीय एकता के प्रति शपथ लेने से पुलिस बल में एक अलग ही जोश देखने को मिला।

मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका

Tagged:
[post-views]
Share
Now