अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी
शुक्रवार को पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में भारत रत्न , लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों को प्रार्थना स्थल पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मेराज खालिद रिज़वी ने बताया कि जब भारत स्वतंत्र हुआ उस समय लगभग 600 रियासतें थी जिनका एक करने में भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का निर्णायक रोल रहा उन्होंने सभी छोटी छोटी रियासतों को भारत गणराज्य में शामिल कर एक वृहद भारत का निर्माण किया। इसलिए आज हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपनी सेवा देकर एक सच्चा भारतीय होने का सबूत पेश करना है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा कविताएं चौपाई ,और दोहे सुना कर काव्य पाठ किया। अध्यापक रेनू और मधुसूदन शर्मा ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के बताएं रास्ते पर चलने की अपेक्षा की। कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों को फल वितरण किया गया।इस अवसर पर अध्यापकगण रूबी , दीपशिखा रानी, सुभाष चंद्र, सपना, बाबर और छात्र छात्राएं रुकैया ,सुमैया, वर्तिक ,मोहित, आशिया, प्रियांशी अंबेडकर, राधिका ,आरुषिका, रिया, इकरा, निकिता, शिफा, आसिफा, वंशिका, ईशानी ,जीनत परवीन, सोफिया, निशि, ख्वाहिश, ईनाम अंसारी, आर्यन,वंश, कोशिंदर,शिव,आदि उपस्थित रहे।






