बुढ़ाना। मैपल्स अकादमी, बुढ़ाना में विद्या विश्वविद्यालय से आए अर्चित जैन एवं उनके साथ बी.टेक द्वितीय वर्ष के तीन छात्रों द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) पर एक ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ए.आई. की नवीनतम तकनीकों व उनके अनुप्रयोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट सहभागिता हेतु विद्यालय के दो विद्यार्थियों—अमन और सृष्टि—को बैग तथा वाउचर देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने इस प्रकार के शैक्षिक सत्रों की प्रसंशा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के तकनीकी ज्ञान और भविष्य की तैयारी में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षाकर्मी तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।









