Home / National / लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस ने चलाया सर्च अभियान….

लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस ने चलाया सर्च अभियान….

कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला झोझगान निवासी इस्तखार पुत्र इस्लाम ने अपने भतीजे की थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर शाम 7 बजे के लगभग भतीजा समीर पुत्र अकरम 19 वर्ष घर से कहीं चला गया, शाम तक घर ना लौटने पर जानकारी हुई, जिस पर परिवार वालों ने समीर को काफी इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कोई भी अता पता नहीं चल सका, जिस पर इस्तखार ने थाने पहुंचकर भतीजे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि समीर धमात गंग नहर के आसपास देखा गया है। पुलिस ने गंगनहर में गोताखोरों के साथ सर्च अभियान चलाकर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी

Tagged:
[post-views]
Share
Now