Home / National / सड़क सुरक्षा पर नई पहल, पुलिस और एनसीसी के संग बना ‘सेफ रोड मिशन 520 कैडेट्स बने ट्रैफिक एम्बेसडर….

सड़क सुरक्षा पर नई पहल, पुलिस और एनसीसी के संग बना ‘सेफ रोड मिशन 520 कैडेट्स बने ट्रैफिक एम्बेसडर….

कौशाम्बी। बृहस्पतिवार को जनपद कौशाम्बी में आज का दिन सुरक्षित भारत की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात जलेश्वर प्रसाद पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने 17 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन कर युवाओं के मन में ट्रैफिक अनुशासन का बीज बो दिया।

कार्यक्रम कौशाम्बी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ, जहां 520 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने एक साथ संकल्प लिया हम सड़क पर अनुशासन रखेंगे, न खुद गलती करेंगे, न किसी को करने देंगे।
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक, ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क लखनऊ से आए पंकज शर्मा ने कैडेट्स को सड़क सुरक्षा का विज्ञान सिखाया। उन्होंने कहा कि सड़क के हर निशान, हर लाइट और हर सिग्नल के पीछे किसी की जान की कहानी छिपी होती है।
उन्होंने रोड मार्किंग, ट्रैफिक सिग्नल, आईटीएमएस प्रणाली, ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया, गोल्डन ऑवर और गुड समेरिटन लॉ (सड़क हादसे में मदद करने वाले नागरिकों की सुरक्षा कानून) की विस्तृत जानकारी दी।टीएसआई शशिकांत यादव ने सड़क सुरक्षा गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में जीवंतता भर दी। उनके नेतृत्व में कैडेट्स ने तालियों की गूंज के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों को गीत के रूप में दोहराया
सीट बेल्ट बांधो, हेलमेट लगाओ,
सुरक्षित जीवन का संदेश फैलाओ।

कार्यशाला में कैडेट्स को व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया कि किस तरह लेन ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा, नशे से दूरी और मोबाइल रहित ड्राइविंग जीवन बचाने के सबसे आसान सूत्र हैं। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव मिश्रा, मेजर संतोष जायसवाल, सूबेदार मेजर, विद्यालय स्टाफ, यातायात पुलिस के अधिकारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के इस नवाचार की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह पहल अब केवल एक कार्यशाला नहीं बल्कि ट्रैफिक मिशन कौशाम्बी का स्वरूप ले चुकी है, जहां एनसीसी के युवा ‘ट्रैफिक एम्बेसडर’ बनकर समाज में सड़क अनुशासन की मशाल जलाएंगे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और इस शपथ के साथ हुआ हर सड़क सुरक्षित, हर सफर सुखद यही हमारा प्रण, यही हमारी सेवा

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

[post-views]
Share
Now