Home / Updates / टूटी सड़कों पर पैदल जनसंपर्क, जनता की आवाज बनीं सपा प्रत्याशी नीलम चौबे — बोलीं, ललितपुर बनेगा स्मार्ट सिटी

टूटी सड़कों पर पैदल जनसंपर्क, जनता की आवाज बनीं सपा प्रत्याशी नीलम चौबे — बोलीं, ललितपुर बनेगा स्मार्ट सिटी

ललितपुर शहर का कराया जाएगा चहुंमुखी विकास – नीलम चौबे
गड्ढों से भरी गलियों में सपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, लोगों ने सुनायीं समस्याएं
ललितपुर। शहर की टूटी सड़कों पर धूल उड़ाते हुए समाजवादी पार्टी के नपाध्यक्ष पद प्रत्याशी का अनोखा जनसंपर्क चर्चा का विषय बना हुआ है। भीड़भाड़ वाली गलियों में बिना किसी दिखावे के पैदल चलते हुए उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और कहा कि यह सड़कें नहीं, जनता की पीड़ा का आईना हैं। जनता के बीच सपा प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे ने कहा कि भाजपा की सरकार और नगर पालिका ने शहर को गड्ढों का शहर बना दिया है। वर्षों से जनता धूल और कीचड़ झेल रही है, लेकिन किसी को फिक्र नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गड्ढा-मुक्त का नारा दिया था, लेकिन अब सड़कें गायब हैं और गड्ढे ही गली-गली नजर आते हैं।जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया। प्रत्याशी ने जनता को भरोसा दिलाया कि सपा की जीत के बाद नगर का पहला काम सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि ललितपुर शहर का स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने सपा प्रत्याशी के इस जमीनी जनसंपर्क को सराहा और कहा कि अब उन्हें सिर्फ भाषण नहीं, काम चाहिए — और उम्मीद समाजवादी पार्टी से है। इस दौरान हरीबाबू शर्मा, रामदास श्रोतीय, गीता मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम रजक, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, रोहित कुशवाहा, उपेन्द्र राजा, ज्योति सिंह लोधी, भजनलाल कुशवाहा, रामप्रताप सिंह, शत्रुघ्न यादव, अभय चौबे, कुलदीप पाठक, अभिषेक मिश्रा, राममूर्ति तिवारी, मुकेश रजक, अजय तोमर, गौरव विश्वकर्मा, हरिसिंह यादव जिजयावन, अरशद मंसूरी, भजनलाल कुशवाहा, बलवंत सिंह राजपूत, प्रमोद कुशवाहा, राकेश रजक, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, ह्रदेश मुखिया, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, शशिकांत दीक्षित, पंकज हुडैत, विधाकांत मालवीय, रविकांत दीक्षित, राजेश झा, सोनू शुक्ला, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, राजेश यादव, शरद यादव, संजय ग्वाला पूर्व पार्षद, रोहित राठौर पूर्व पार्षद,अनवर खान, रोबिन यादव, परवेज पठान, राजेश यादव, अरशद मंसूरी, अभय दुबे धवारी, गौरव विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत, आरिफ कुरैशी, भरत डोंगरा, मूरत सिंह यादव, शहरोज खान, सोन सिंह डुलावन, राजेन्द्र यादव, राजेश यादव जय गुरुदेव, बृजेंद्र तालाबपुरा, चारू सतभैया, बिट्टू यादव, नवनीत किलेदार, रवि मिश्रा, रोबिन यादव जिजयावन, अनवर खान, विक्की रजक, संजीव ढिमोले, अखलाक मंसूरी, प्रमोद इमलिया, कीरत सिंह यादव, मयंक प्रताप सिंह, अमन साहू, अजय कुशवाहा, अमित कुशवाहा, असलम खान आदि मौजूद रहे।

[post-views]
Share
Now