Home / Crime / यहां सब बाबा वाले हैं” — भीड़ की पिटाई में तड़पता रहा दलित युवक…..

यहां सब बाबा वाले हैं” — भीड़ की पिटाई में तड़पता रहा दलित युवक…..

उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भीड़ ने एक दलित युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद चर्चा में है। वीडियो में युवक की आखिरी सांसों के दौरान की गई बातें सामने आई हैं, जिसने राजनीतिक और सामाजिक दोनों हलकों में सनसनी फैला दी है।

वीडियो में दिख रहा है कि युवक भीड़ से रहम की भीख मांग रहा है और कह रहा है— “राहुल गांधी बचा लो”। इसी बीच भीड़ में से एक व्यक्ति चिल्लाता है— “यहां सब बाबा वाले हैं”, जिसके बाद पिटाई और तेज हो जाती है। बताया जा रहा है कि युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर पाई है।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात की है और वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर यूपी में मॉब लिंचिंग और जातीय नफरत के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है। विपक्ष ने सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि “दलितों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सिर्फ भाषणों में है, जमीनी हालात बेहद डरावने हैं।”

पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, मानवाधिकार संगठनों ने इस वीडियो की जांच सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग में कराने की मांग की है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now