Home / Updates / शर्मनाक: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस पर वकील ने जूता….

शर्मनाक: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस पर वकील ने जूता….

यह घटना सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त हुई जब कोर्ट की कार्यवाही शांतिपूर्वक चल रही थी। अचानक एक शख्स, जो वकील की वेशभूषा में था, मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की तरफ दौड़ता हुआ आया और उन पर जूता उछालने की कोशिश की। कुछ लोगों का कहना है कि उसने कागज का रोल फेंका, तो कुछ गवाहों के मुताबिक वह सीधे जूता निकालकर हमला करने की कोशिश कर रहा था। कोर्ट रूम में ही उस व्यक्ति ने “सनातन धर्म का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे भी लगाए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और उस व्यक्ति को कोर्ट से बाहर कर दिया। थोड़ी देर के लिए कार्यवाही जरूर बाधित हुई, लेकिन CJI गवई ने संयम दिखाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और उन्होंने कार्यवाही को आगे बढ़ाया।

इस पूरी घटना के पीछे हाल ही में सामने आया एक विवाद है, जिसमें खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करने की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। सुनवाई के दौरान दिए गए कुछ बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश को लेकर कुछ वर्गों में नाराजगी देखने को मिली थी। हालांकि, गवई ने साफ कहा था कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं, और हमले की कोशिश करने वाले शख्स की पहचान व मंशा को लेकर पूछताछ जारी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now