Home / News / बेगूसराय में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार — हथियार और उपकरण बरामद…

बेगूसराय में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार — हथियार और उपकरण बरामद…

बेगूसराय। जिले की पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी सदर आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना और सिंघौल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले कई उपकरण बरामद किए।पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कोरिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, दो मोबाइल फोन और एक स्टील का पंजा भी मिला है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 314/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(A)/26 में मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी सदर आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध हथियार कारोबार या अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। बेगूसराय पुलिस की लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों ने अपराध जगत में दहशत फैला दी है — एक ओर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा हुआ है, वहीं दूसरी ओर वारदात की साजिश रच रहे अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now