उत्तर प्रदेश को आज नया मुफ्ती मिल गया है। अलीगढ़ के इस्लामी विद्वान मौलाना चौधरी इफ़्राहीम हुसैन को चीफ़ मुफ्ती नियुक्त किया गया है। यह ऐलान मुग़ल शाही खानदान के वारिस प्रिंस याक़ूब हबीबुद्दीन तुसी ने अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर किया।
मौलाना चौधरी इफ़्राहीम हुसैन ने अपनी नियुक्ति चीफ़ मुफ़्ती उत्तर प्रदेश के रूप में सार्वजनिक की। अपनी नियुक्ति के बाद मौलाना इफ़्राहीम हुसैन ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे और समाज को कुरान और हदीस की सही तालीम देंगे। इफ़्राहीम हुसैन ने ये साफ करदिया है की मुस्लिम समाज में इंसाफ़, बराबरी और भाईचारे को मज़बूती देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मौलाना ने पाँच बड़े मुद्दों पर काम करने का ऐलान किया
किसी पर भी अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा और ज़ुल्म का विरोध किया जाएगा
गरीबो मजबुरो और कमजोर वर्गों के लोगो की हक़ की रक्षा होगी
समाज में सबको बराबरी का हक़ मिलेगा
तलाक जैसे मामलो में सही मार्गदर्शन दिया जएगा
वक्फ सम्पत्तियो का सही इस्तमाल पर पहली नजर होगी
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका मक़सद समाज में एक नई जागरूकता और रहनुमाई (मार्गदर्शन) पैदा करना है। मौलाना इफ़्राहीम हुसैन की यह नियुक्ति मुस्लिम समाज के लिए एक नई और अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।






