Home / News / थाना पहाड़ी पुलिस ने मूकबधिर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार….

थाना पहाड़ी पुलिस ने मूकबधिर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार….

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पहाड़ी श्रीमती अनुपमा तिवारी व उनकी टीम द्वारा नाबालिक मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
कि दिनाँक 28.09.025 को थाना पहाड़ी निवासी एक वादिया द्वारा थाना पहाड़ी पर सूचना दी कि दिनाँक 27.09.025 को उनकी नाबालिक मूक बधिर पुत्री के साथ कल्लू पुत्र भोण्डा द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 169/25 धारा 65(1)/ 127(2) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट बनाम कल्लू उपरोक्त पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 30.09.025 को थानाध्यक्ष पहाड़ी व उनकी टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अशोह मोड़ से अभियुक्त कल्लू पुत्र भोण्डा को गिरफ्तार किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now