Home / National / आश्रम कांड स्वामी चेतानंद सरस्वती पुलिस ने होटल से पकड़ा छात्राओं से यौन ….

आश्रम कांड स्वामी चेतानंद सरस्वती पुलिस ने होटल से पकड़ा छात्राओं से यौन ….

दिल्ली पुलिस ने वसंतकुंज स्थित आश्रम में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में फरार चल रहे मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को आगरा के ताजगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है जो की होटल फर्स्ट में “स्वामी पार्थ सारथी” नाम बदलकर ठहरा हुआ था। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात करीब 3 बजे होटल रजिस्टर और कमरे चेक किया जिसके 15 मिनट पूछताछ के बाद उसे होटल से गिरफ्तार कर लिया।

क्या था मामला ?

आपको बता दे की यह घटना श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च से जुड़ी है। जहा पीजी डिप्लोमा कर रहीं कई छात्राओं ने मैनेजर चैतन्यानंद पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। जिसके बाद संस्थान प्रबंधन ने छात्राओं की शिकायत पर केस दर्ज कराया, जिसके बाद मैनेजर चैतन्यानंद वह से फरार हो गया। बुधवार को उसकी लोकेशन आगरा में मिली थी, जिस पर पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था।

छात्रों के आरोप

बता दे की एक छात्रा ने 2016 में भी चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। छात्रा का भी आरोप था कि संस्थान ज्वॉइन करते ही वह उसे आपत्तिजनक संदेश भेजने लगा, ऑफिस में बुलाकर परेशान करता और देर रात फोन कर डिनर व होटल में रुकने का दबाव डालता था। कई छात्राओं ने जबरन छूने और धमकाने की शिकायतें भी दीं। श्रृंगेरी पीठ द्वारा संचालित इस संस्थान में चैतन्यानंद को प्रबंधक नियुक्त किया गया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे पद से हटा दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now