Home / National / मोदी-ट्रंप टकराव! NRI परेशान, 3 लाख तक पहुंचा फ्लाइट का किराया….

मोदी-ट्रंप टकराव! NRI परेशान, 3 लाख तक पहुंचा फ्लाइट का किराया….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में H-1B वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार, H-1B वीजा के लिए अब 1 लाख डॉलर ($100,000) का शुल्क देना होगा। इस फैसले के बाद भारत में मौजूद वीजा धारकों में हड़कंप मच गया और लोग जल्द से जल्द अमेरिका लौटने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने लगे।

टिकटों की अचानक बढ़ी मांग से हवाई किराए भी आसमान छूने लगे। जहां आमतौर पर इकोनॉमी टिकट 40,000 से 80,000 रुपये में मिलती थी, अब ये 2.8 लाख तक पहुंच गई। ट्रैवल एजेंट्स बता रहे हैं कि एयर इंडिया, यूनाइटेड और अमेरिकन एयरलाइंस की सभी नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स लगभग भर चुकी हैं। यात्रियों का कहना है कि नियम अचानक बदलने के कारण उन्हें मजबूरी में इतना महंगा टिकट लेना पड़ा, फिर भी उन्हें नहीं पता कि वे समय पर अमेरिका पहुंच पाएंगे या नहीं।

एयरलाइंस ने स्थिति को संभालने के लिए कदम उठाए हैं और आखिरी समय की बुकिंग में असाधारण बढ़ोतरी देखी गई है। अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि यह फीस वृद्धि सिर्फ नए वीजा धारकों पर लागू होगी, पुराने वीजा धारकों को इससे कोई असर नहीं होगा। लेकिन स्पष्टीकरण आने तक ज्यादातर फ्लाइट्स पहले ही बुक हो चुकी थीं। H-1B वीजा फीस में बदलाव के कारण भारत से अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स महंगी हुई हैं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, एयरलाइंस भी इस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now