रिपोर्ट – समीरज जैन
करेली – सिविल अस्पताल में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ ,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार जी, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता नेमा जी एवं मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी जी एवं समस्त पार्षदगणों ,एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जिसमें माननीय अतिथिगणों द्वारा प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का प्रसारण दृश्य एवं उद्बोधन सुने।
महिलाओं की जांच की गई, स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए, रक्त दान किया गया, कार्यक्रम उपरान्त टीबी सुपरवाइजर अमित चौधरी ने टीबी मरीजों को दी जाने वाली एक हजार रुपए प्रतिमाह की राशि के बारे में जानकारी देकर टीबी रोग की विस्तृत जानकारी दी। सभी अतिथियों का स्वागत मनीष सोनी जी द्वारा कराया गया ,कार्यक्रम के अंत में टीबी मरीजों को बाल नि क्षय मित्र बनी सुप्रिया ठाकुर द्वारा एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार जी द्वारा फूड बास्केट प्रदान किए। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ अदिति धुर्वे , जिला क्षय अधिकारी डॉ विनय ठाकुर, डॉ अंजलि साहू, डॉ दीपक पटेल , अमित चौधरी,अंगद माहौर, सत्यम शर्मा , श्रीमती सरोज श्रीवास्तव, श्रीमती प्रेमलता मांझी,मनीष सोनी, संदीप सेन, विपिन धुर्वे, दुर्गा जाटव, मीरा चौधरी , ज्योति सेन, अर्जुन भगत, साजिद खान एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।







