Home / National / यूपी सरकार का कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला, पहली बार काटा तो 10 दिन दोबारा काटा तो उम्रकैद…..

यूपी सरकार का कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला, पहली बार काटा तो 10 दिन दोबारा काटा तो उम्रकैद…..

उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को गंभीरता से लेते हुए एक नया और सख्त कदम उठाया है। अब अगर कोई स्ट्रे डॉग पहली बार किसी को काटता है, तो उसे 10 दिनों के लिए निगरानी में रखा जाएगा। इस दौरान उसे एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर में चिकित्सा और ऑब्ज़र्वेशन के लिए रखा जाएगा। इलाज के बाद जब कुत्ते को छोड़ा जाएगा, तो उसके भीतर माइक्रोचिप लगाई जाएगी, जिससे भविष्य में उसके व्यवहार पर निगरानी रखी जा सके।

हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं होता। अगर वही कुत्ता दोबारा किसी व्यक्ति पर हमला करता है और जांच में यह साबित होता है कि हमला बिना किसी उकसावे के हुआ तो कुत्ते को जीवन भर के लिए ABC सेंटर में रखा जाएगा। इस निर्णय से पहले एक तीन सदस्यीय समिति (जिसमें पशु विशेषज्ञ, निकाय प्रतिनिधि और एसपीसीए सदस्य शामिल होंगे) पूरी जांच करेगी ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

सरकार का यह फैसला न सिर्फ आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए है, बल्कि इसमें जानवरों के अधिकारों और देखभाल का भी पूरा ध्यान रखा गया है। उम्रकैद की स्थिति में भी यदि कोई व्यक्ति उस कुत्ते को अधिकृत रूप से गोद लेना चाहता है, तो उसे छोड़ा जा सकता है। प्रयागराज समेत कई शहरों में इस नीति पर अमल शुरू हो गया है, और इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

[post-views]
Share
Now