राजधानी दिल्ली में डर और दहशत का माहौल, क्योंकि अब स्कूल और कॉलेजों के बाद दिल्ली हाईकोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट प्रशासन को ई-मेल के जरिए सूचना दी गई जिसमें पाकिस्तान और तमिलनाडु का जिक्र करते हुए लिखा गया—”पवित्र शुक्रवार विस्फोटों का दिन है। कोर्ट प्रांगण और जज रूम में तीन बम लगाए गए हैं, दोपहर 2 बजे तक अदालत खाली कर दी जाए।”
धमकी भरा ई-मेल आते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, कार्यवाही रोक दी गई और सुरक्षा एजेंसियाँ तुरंत सक्रिय हो गईं। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और कोर्ट प्रांगण को खाली कराया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल






