रिपोर्ट समीरज जैन
करेली- गणेश विसर्जन के दौरान करेली निवासी 20 वर्षीय युवक मोहित छीपा पुत्र बबलू छीपा शबनम भाई की नर्मदा नदी में डूबने की दुखद घटना सामने आई है। यह हादसा 6 सितम्बर की रात करीब 10 बजे हुआ था जब वह सतधारा के पुराने पुल के पास गणेश विसर्जन करने गया था। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह नदी की तेज़ धारा में बह गया। स्थानीय गोताखोर एवं प्रशासन की ओर से भी हृष्ठऋन की टीम मोहित की तलाश कर रही है, परंतु अभी तक किसी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। मोहित के डूबने के बाद से ही समाजसेवी, परिजन और स्थानीय नागरिक लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल के मार्गदर्शन में एक विशेष खोज टीम द्वारा ब्रह्म घाट के प्रत्येक घाटों के क्षेत्र में सघन खोज अभियान चलाया जा रहा है।
घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों की पीड़ा अत्यंत गहन है। आम जनता से अपील की गई है कि यदि बरमान घाट से होशंगाबाद तक के नर्मदातट पर किसी भी स्थान पर युवक दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें, ताकि दुखी परिवार को राहत मिल सके। उक्त युवक की किसी को भी जानकारी मिलने पर बबलू शबनम भाई (करेली) = 9340649611, प्रदीप साहू (बरमान) = 9893036144, बंटू साहू (बरमान) = 7509337819 से संपर्क करें। यह एक मानवीय आपदा है और ऐसे समय में समाज का सहयोग ही सबसे बड़ा सहारा बनता है। प्रार्थना है कि ईश्वर परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य दे और युवक की जल्द से जल्द खोज हो सके।






