उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया. पीएम मोदी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर नुकसान का आकलन करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी आज दिन में वाराणसी की यात्रा पर थे.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी का यह दौरा राज्य में हाल ही में आई आपदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे ताकि नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन कर सकें और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की दिशा तय की जा सके. इस दौरान वे अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा भी करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री आज दिन में वाराणसी की यात्रा पर थे.






