Home / Updates / “ऑपरेशन कालनेमि : असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी कार्यवाही, 5500 संदिग्धों का किया गया …..

“ऑपरेशन कालनेमि : असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी कार्यवाही, 5500 संदिग्धों का किया गया …..

माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चल रहा “ऑपरेशन कालनेमि” उत्तराखंड पुलिस का बड़ा अभियान बन गया है। इस अभियान का उद्देश्य देवभूमि की आस्था और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना है।

अब तक 5500 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया, 14 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुईं और 1182 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल समेत कई जिलों में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, फर्जी दस्तावेज़ों और अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की।
विदेशी नागरिक बनकर डॉक्टर, साधु और बाबा के रूप में छिपे अपराधियों की गिरफ्तारी, धर्मान्तरण गिरोह का भंडाफोड़ और ठगी करने वालों की धरपकड़ इस अभियान की बड़ी उपलब्धियां रही हैं।

आईजी कानून-व्यवस्था नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि “ऑपरेशन कालनेमि” ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड पुलिस समाज और संस्कृति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शने के पक्ष में नहीं है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now