जमदाहा थाना का उद्घाटन कटोरिया विधायक निक्की हेम्ब्रम जिला पदाधिकारी बांका नवदीप शुक्ला एवं पुलिस कप्तान बांका उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
नवगठित जमदाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटोरिया प्रखंड के चार पंचायत सम्मिलित होगा। कटोरिया से जमदाहा की दूरी अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण स्थानीय लोगो को विधि-व्यवस्था संबंधी कार्यों हेतु कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। इस नये थाना के निर्माण से अब क्षेत्रवासियों को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध होगा तथा विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में अधिक प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सकेगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी बांका ने कहा कि थाना की स्थापना से स्थानीय जनमानस को सीधी सुविधा प्राप्त होगी और शासन-प्रशासन की पहुँच आम नागरिकों तक और सुदृढ़ होगी। पुलिस अधीक्षक बांका ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस नये थाना के माध्यम से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
मौक़े पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बांका नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलहर राजकिशोर , प्रखंड विकास पदाधिकारी कटोरिया, अंचलाधिकारी कटोरिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।






