Home / Updates / ‘भारत-रूस चीन के हाथों चले गए?’ टैरिफ वॉर के बीच SCO समिट के बाद ट्रंप ने दिखाई नरमी…..

‘भारत-रूस चीन के हाथों चले गए?’ टैरिफ वॉर के बीच SCO समिट के बाद ट्रंप ने दिखाई नरमी…..

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के बाद दोनों देशों के बीच हाल ही में काफी तनाव देखने को मिला था। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर भारत पर निशाना साधते नजर आए। लेकिन SCO सम्मेलन के बाद उनका रुख थोड़ा नरम दिखाई दिया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में लिखा कि, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।” पोस्ट में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर भी शेयर की।

भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अहम संकेत
ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो।” यह बयान न केवल SCO सम्मेलन के बाद उनके नरम तेवर का संकेत है, बल्कि वैश्विक राजनयिक समीकरणों में भी इसके महत्व को उजागर करता है। ट्रंप का यह पोस्ट अमेरिका-भारत-रूस-चीन संबंधों में संभावित बदलाव और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर आने वाले असर को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now