Home / Updates / लेडी आईपीएस को अजित पवार की चेतावनी, बोले – ‘मांफी मांगिए नहीं तो…’

लेडी आईपीएस को अजित पवार की चेतावनी, बोले – ‘मांफी मांगिए नहीं तो…’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सोलापुर के करमाला की डीएसपी अंजना कृष्णा के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जानकारी के मुताबिक, डीएसपी अंजना कृष्णा मुरुम उत्खनन के मामले में कार्रवाई के लिए मौके पर गई थीं। इसी दौरान स्थानीय निवासियों और पुलिस के बीच विवाद हुआ। एनसीपी कार्यकर्ता बाबा जगताप ने इस घटना की जानकारी सीधे उपमुख्यमंत्री अजित पवार को फोन पर दी, और इसी बातचीत के दौरान पवार और महिला IPS अधिकारी के बीच कथित रूप से तीखी बहस सामने आई।

कार्रवाई और सफाई: मामला बढ़ा तो अधिकारियों और ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज
घटना के बाद ग्राम राजस्व अधिकारी प्रीति शिंदे ने सरकारी काम में बाधा डालने के आधार पर लगभग 15 से 20 ग्रामीणों और कुछ एनसीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने वीडियो में महिला IPS अधिकारी से माफी मांगने को कहा और चेतावनी दी कि अगर माफी नहीं मिली तो वह सोलापुर जिला कलेक्ट्रेट के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। एनसीपी प्रवक्ता आनंद परांजपे ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि वीडियो कॉल को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उपमुख्यमंत्री ने केवल प्रोफेशनल तरीके से बातचीत की थी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now