Home / Updates / सुकमा में ‘ऑपरेशन मानसून’: शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़…..

सुकमा में ‘ऑपरेशन मानसून’: शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़…..

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से ही हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच घने जंगलों में भीषण मुठभेड़ चल रही है। पहले से इनपुट था कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी खतरे को भांपते हुए सुरक्षा बलों ने “ऑपरेशन मानसून” के तहत इलाके में गश्त और सर्चिंग तेज कर दी थी। जैसे ही डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान गश्त पर निकले, जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया।

हालांकि जवान पहले से सतर्क थे और उन्होंने तुरंत मोर्चा संभालते हुए ज़बरदस्त जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि बाद में की जाएगी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ के स्थान को गुप्त रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं और अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है ताकि नक्सलियों की किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सके।

Tagged:
[post-views]
Share
Now