Home / International / मोदी के चीन दौरे से तिलमिलाए ट्रंप, भारत को रूसी तेल खरीदने पर और टैरिफ लगाने की दी धमकी….

मोदी के चीन दौरे से तिलमिलाए ट्रंप, भारत को रूसी तेल खरीदने पर और टैरिफ लगाने की दी धमकी….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे ने अंतरराष्ट्रीय सियासत में हलचल मचा दी है। भारत और चीन की नजदीकी तस्वीरें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रास नहीं आईं।

ट्रंप ने सीधा हमला बोलते हुए कहा है – “भारत अगर रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता, तो उसे तैयार रहना होगा। हमारी सरकार आने पर भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगाए जाएंगे।”

ट्रंप ने पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अमेरिका के बजाय चीन और रूस की तरफ झुकाव दिखा रहा है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप की ये बयानबाज़ी अमेरिकी चुनावी रणनीति का हिस्सा भी है। वहीं, भारत का रुख साफ है कि वह राष्ट्रीय हित में सस्ता तेल कहीं से भी खरीदेगा, चाहे रूस से हो या किसी और देश से।

मोदी के चीन दौरे और ट्रंप की धमकी के बाद अब भू-राजनीतिक समीकरण और भी दिलचस्प हो गए है

Tagged:
[post-views]
Share
Now