बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं सोशल मीडिया के सुरेश प्रसाद यादव ने बताया की माहौल उस वक्त गमगीन हो उठा जब छात्र एवं छात्रा अपने सबसे प्रिय शिक्षक विश्वनाथ प्रसाद मंडल को सेवा निवृत होने पर विदाई समारोह में रो पड़े। बच्चों को ऐसा लग रहा था मानो इनके शरीर से शिक्षक रूपी आत्मा हमारे भावनाओ से दूर हो रहा है। छात्र एवं छात्राओं अश्रु धारा थमने का नाम ही नहीं ले रहा था ।श्री मंडल कर्मठ एवं शिक्षण कार्य के प्रति वफादार रहे। श्री मंडल अपने अनोखे शिक्षक शैली एवं नवाचार के लिए जाने जाते हैं । इन्होंने बताया कि मैंने अपने जीवन में दो ही काम किया हूं— एक मैने पढ़ा और दूसरा पढ़ाया जो जीवन पर्यंत चलता रहेगा । विदाई समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिजल दास ने किया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक राघवेंद्र झा ने किया । कार्यक्रम का संयोजन तुलसीदास एवं सुजीत कुमार ने किया । कार्यक्रम में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद यादव एवं संजय सिंह ने भी शिरकत की। विदाई का सम्मान समारोह में विद्यालय के तमाम शिक्षक एवं औरिया के ग्रामीण के अलावे विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत कुमार संगम एवं विद्यालय के तमाम शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा ।
रिपोर्ट:मनोरंजन प्रसाद






