Home / Updates / जीविका दीदियो के सिलाई प्रशिक्षण का कार्य सम्पन्न…..

जीविका दीदियो के सिलाई प्रशिक्षण का कार्य सम्पन्न…..

बांका जीविका द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में सिलाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। अब तक जिले के सभी 11 प्रखंडों में 2-2 बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जिसके अंतर्गत कुल 1100 जीविका दीदियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है।

इसी क्रम में आज आदर्श संकुल संघ, बेलहर में भी 1 बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सभी प्रखंडों में 2 से 3 सिलाई केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के कपड़े तैयार किए जाएंगे। आने वाले 10 से 15 दिनों के भीतर कपड़े सिलाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इस पहल से एक ओर जहां जीविका दीदियों के लिए *रोज़गार के अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर संबंधित विभागों को *उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता के वस्त्र वर्दी उपलब्ध हो सकेंगे।

यह प्रयास न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now