Home / Updates / चित्रकूट पुलिस का सराहनीय कार्य 2 साल की लड़की की सकुशल बरामद कर परिवार जनों को सुपूर्द किया…..

चित्रकूट पुलिस का सराहनीय कार्य 2 साल की लड़की की सकुशल बरामद कर परिवार जनों को सुपूर्द किया…..

जनपद चित्रकूट के सरैया मेले में एक 2 साल की लड़की अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी। लड़की हरे रंग का शर्ट, लाल रंग का लोवर और गले में लाल मोतियों की माला पहनी हुई थी। सूचना मिलते ही सरैया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की को अपने साथ ले लिया और मेले में पीए सिस्टम की मदद से अनाउंसमेंट किया गया और फोटो को सोशल मीडिया ग्रुप और आसपास के ग्राम प्रधानों व सम्मानित व्यक्तियों को प्रसारित किया गया।
लड़की की नानी चुन्नी देवी ने उसकी पहचान की और लड़की को सकुशल प्राप्त करने के बाद पारिवारिक जनों में हर्ष का माहौल है। लड़की का नाम अनुष्का है और वह अब अपने परिवार के साथ सुरक्षित है।
सत्यम त्रिपाठी चौकी प्रभारी सरैया थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया। उनकी तत्परता और मेहनत से लड़की को उसके परिवार से मिलाने में मदद किया।

रिपोर्ट : संजय मिश्रा

Tagged:
[post-views]
Share
Now