पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 वंशनारायण सिंह एवं उनकी टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 31.08.2025 को वादी श्री मुकेश बाजपेयी पुत्र भगवत प्रसाद बाजपेयी निवासी बाजार रोड कस्वा व थाना मऊ जनपद चित्रकूट मय हमराह शिवांश केशरवानी,अंकित शुक्ला,प्रदीप कुमार मिश्रा निवासीगण कस्वा व थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि फूलचन्द्र पुत्र सीताराम निवासी ग्राम अहिरी थाना मऊ जनपद चित्रकूट के घर में विगत 01 वर्ष से हिन्दू गरीब परिवार को धन का प्रलोभन देकर हिन्दू देवी देवताओं को अभद्र गाली देकर ईसा मसीह का गुणगान करते हुये प्रार्थना सभा में बाइबिल की कथा सुनाकर धर्मांतरण के लिये लोगों उत्प्रेरित किया जा रहा है। इस सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 273/25 धारा 299 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 बनाम 1. फूलचन्द्र पुत्र सीताराम नि0 ग्राम अहिरी थाना मऊ जनपद चित्रकूट 2.राजकुमार पटवा पुत्र रामजी पटवा नि0 रामनगर थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट 3.सन्तलाल पुत्र राममनोहर नि0 महिला कौशाम्बी 4.बाबूलाल पुत्र शारदा नि0 अर्जुनपुर दबवा मजरा खण्डेहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 वंशनारायण द्वारा प्रचलित हुई। दिनांक 31.08.2025 को समय 21.40 बजे उ0नि0 वंशनारायण सिंह व उनकी टीम द्वारा 1. फूलचन्द्र पुत्र सीताराम 2. राजकुमार पटवा पुत्र रामजी पटवा 3.सन्तलाल पुत्र राममनोहर 4.बाबूलाल पुत्र शारदा को महिला घाट पुल से 200 मीटर पहले मऊ की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त संतलाल से एक किताब मेहरुन कलर का कवर लगा हुआ है,जिस पर प्रवित्र बाइबल लिखा हुआ है तथा अभियुक्त राजकुमार पटवा उपरोक्त से एक छोटी किताब जिस पर नया नियम गोल्डेन कलर से लिखा हुआ बरामद हुआ।
चित्रकूट – मऊ पुलिस ने धर्म परिवर्तन हेतु प्रेरित करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया….

Tagged:#updatenews





