Home / Updates / LoC पर मौत की दस्तक से पहले सेना की सर्जिकल फुर्ती!, जानिए कैसे किया घुसपेट को नाकाम…..

LoC पर मौत की दस्तक से पहले सेना की सर्जिकल फुर्ती!, जानिए कैसे किया घुसपेट को नाकाम…..

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुरुवार तड़के भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। यह कार्रवाई LOC के नौशेरा क्षेत्र में की गई, जहां घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। सेना को खुफिया इनपुट मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था। जैसे ही आतंकियों की मूवमेंट देखी गई, उन्हें ललकारा गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने उन्हें ढेर कर दिया। चिनार कोर ने ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अब भी जारी है।

इससे पहले 25 अगस्त को बारामुला के उड़ी सेक्टर में भी सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की थी, और 13 अगस्त को उसी क्षेत्र में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के हमले में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। गुरुवार को ही कुपवाड़ा जिले में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हवलदार इकबाल अली शहीद हो गए, जिनके बलिदान को चिनार कोर ने श्रद्धांजलि दी। सेना ने उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करते हुए परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now