Home / News / बखरी थाने का एसपी ने की लंबित कांडों की समीक्षा

बखरी थाने का एसपी ने की लंबित कांडों की समीक्षा

रिपोर्ट :- चंद्रकिशोर पासवान

बखरी बेगूसराय l एसपी मनीष कुमार ने मंगलवार को बखरी थाने का निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से कांडों की दैनिकी का अवलोकन कराया और उनके कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। एसपी मनीष कुमार ने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार, बखरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सूचित कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now