नजीबाबाद
भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम के द्वारा तहसील कार्यालय नजीबाबाद में नगर अध्यक्ष संगीता देवी के निज निवास स्थान पर नजीबाबाद ब्लॉक की समीक्षा सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक स्तर पर टीम को मजबूत बनाने, गाँव गाँव महिला चौपाल लगाये जाने और महिलाओं को संगठित करने पर जोर दिया गया!
टीम प्रबंधक हरवेंद्र राणा ने बताया कि महिलाओं को जरूरत है एक जुट होकर अपनी समस्याओं से लड़ने की, गाँव हो या शहर सभी जगहों पर महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं!
जिला अध्यक्ष निशि चौधरी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक पर समीक्षा सभा का आयोजन किया जायेगा और हर ब्लॉक पर टीम को मजबूत बनाया जायेगा!
सोनू चौधरी, तहसील अध्यक्ष ने जल्द ही महिला चौपाल के आयोजन कराये जाने की सूचना दी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं से शामिल होने की अपील की!
सीमा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर टीम को सुचारु रूप से चलाने के लिए 15 सदस्यों की टीम बनायी जायेगी और हर गाँव से ग्राम अध्यक्ष नियुक्त की जायेंगी ताकि हर गाँव तक महिलाओं की समस्याओं के समाधान किये जा सकें!
समीक्षा सभा में रेखा चौधरी तहसील उपाध्यक्ष, कविता सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, अर्पणा शर्मा ब्लॉक महासचिव, सीमा राजपूत ग्राम अध्यक्ष सुनारों वाली, रिंकल अग्रवाल, रूपा देवी आदि शामिल रहीं!
ब्लॉक के सभी गाँवों से संगठित होंगी महिलाएं : टीम स्वराज






