Home / News / चित्रकूट -भीम आर्मी कार्यालय में मनाई गई फूलन देवी की जयंती

चित्रकूट -भीम आर्मी कार्यालय में मनाई गई फूलन देवी की जयंती

रिपोर्ट संजय मिश्रा express news Bharat
चित्रकूट: वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिवस चित्रकूट के भीम आर्मी कार्यालय में बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। भीम आर्मी के जिला संयोजक एस के गौतम ने कहा कि फूलन देवी एक बहादुर और साहसी महिला थीं जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध निर्भीक होकर संघर्ष किया। वह एक पूर्व सांसद भी रह चुकी हैं और उनकी बहादुरी और संघर्ष की कहानियां आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे, जिनमें एड श्रीपाल प्रजापति,लक्ष्मण सिंह पटेल, रामनाथ वर्मा, अशोक कुमार वर्मा , देवशरण वर्मा, विनोद वर्मा,आदि प्रमुख थे। सभी ने वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन और कार्यों को स्मरण किया। कार्यक्रम का समापन वीरांगना फूलन देवी के सम्मान में दी गई श्रद्धांजलि के साथ हुआ। भीम आर्मी ने उनके प्रति अपना सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now